
लंका विजय के उपरांत श्रीराम विमानों का भव्य स्वागत ,
(ललितपुर )तालबेहट में अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य के विजय प्रतीक विजयादशमी पर्व के अवसर पर नगर के मन्दिरों से श्रीराम, लक्ष्मण की प्रतिमाए विमान के साथ लंका मैदान गई। जहाँ उन्होंने अहंकारी रावण का विनाश कर लंका विजय की। इस अवसर पर प्रतिमाओं की भव्य आरती उतारी गई । लंका विजय के उपरांत विमान वापस मंदिरों में आए। इस दौरान नगर वासियों ने श्री राम, सीता, लक्ष्मण की प्रतिमाओं की तिलक वंदना कर आरती की और श्रीराम सेना भव्य स्वागत किया गया।नगर के श्रीरामजानकी मन्दिर, लवकुश मन्दिर, बालाजी मन्दिर, श्री रधुनाथ जी मन्दिर, खांदी के रामजानकी मन्दिर से सजे सजे विमानों के साथ श्रीराम सेना की भव्य शोभायात्रा निकली। नगर के मुख्य मार्ग से यह विमान यात्रा लँका मैदान पहुंची। जहां पर श्रीराम सेना ने अंहकारी रावण का वध कर लँका पर विजय प्राप्त की। इस मौके श्रीराम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। विजयी विमानों का नगर में वापसी पर पुष्प वर्षा आरती कर भव्य स्वागत किया गया। इस आयोजन में प्रमुख रूप से रामनारायण पाठक, रामस्वरूप साहू, अरुण कुमार पाठक, विजय सोनी बबलू, आशीष पंडा, साकेत पाठक आदि का सहयोग रहा।



