कुशवाह समाज ने बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई लव कुश जयंती उमड़ी भीड़-
Pali

कुशवाह समाज ने बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई लव कुश जयंती उमड़ी भीड़-

पाली। पाली में मंगलवार को कुशवाहा समाज के द्वारा लव कुश जयंती जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जन्मोत्सव के इस कार्यक्रम सर्व कुशवाहा समाज के लोगों ने बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ शोभायात्रा के रूप में मनाया गया। इस चल समारोह शोभायात्रा को नगर के मुख्य मार्गों से निकाला गया, जिसमें कुशवाहा समाज के बच्चे, महिलाएं, पुरुष वरिष्ठ जन, समाजसेवी एवं नेतागण सभी लोगों ने एकत्र होकर शोभा यात्रा का आह्वान किया।
शोभा यात्रा का प्रारंभ बाला जी मंदिर से आरंभ होकर बस स्टैंड, नगर पंचायत, मैन बाजार,पंडियाना, रेंज चौकी होते हुए वापस पहुंची जहां पर विशाल सभा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में आगे ध्वज लिए चल रहे थे। डीजे पर कुशवाहा समाज के युवा नाचते हुए चल रहे थे। कुशवाहा समाज के युवाओं ने अखाड़ा खेल कर अपने अपने कर्तव्य दिखा रहे थे। जिसके बाद तीन बग्गी पर क्रमशः हनुमान जी, लव-कुश झांकी चल रही थी और पीछे पीछे महिलाएं अपने सिर पर कलश रखकर चल रही थी।
शोभायात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष कुमार तिवारी, पार्षद रानू दुबे, पार्षद प्रतिनिधि हरगोविंद कुशवाहा पार्षद प्रतिनिधि विमल कुशवाहा पार्षद प्रतिनिधि ब्रिजेन्द्र रजक, पार्षद प्रवीण कुमार वर्मा पार्षद प्रियंक जैन, पार्षद प्रतिनिधि अरविन्द चौरसिया, हरगोविंद कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, वीर सिंह, महेन्द्र, जगदीश, महेश, बाबूलाल, सुरेन्द्र, सुरेश, मुकेश कुमार कुशवाहा, रामपाल कुशवाहा, राजेन्द्र,गोलू, अनन्त राम, महेन्द्र कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पाली थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ पूरे दल बल के साथ पूरे शोभायात्रा में रहें।




