पाली में शोभायात्रा निकालकर बड़ी धूमधाम से मनाई गई नागपंचमी (चौरसिया दिवस), नाग मंदिर पर हुऐ हवन पूजन आकर्षक का केंद्र रही महिलाओं द्वारा 151 कलश, ढोल ताशे शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
📰 नागपंचमी विशेष रिपोर्ट – पाली, ललितपुर

पाली में शोभायात्रा निकालकर बड़ी धूमधाम से मनाई गई नागपंचमी (चौरसिया दिवस), नाग मंदिर पर हुऐ हवन पूजन
आकर्षक का केंद्र रही महिलाओं द्वारा 151 कलश, ढोल ताशे शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
📰 नागपंचमी विशेष रिपोर्ट – पाली, ललितपुर
जनपद ललितपुर के पाली कस्बे में नागपंचमी का पर्व बड़ी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 151 कलशों के साथ सजी महिलाओं की टोली आकर्षण का मुख्य केंद्र रही।
शोभायात्रा के दौरान ढोल-ताशों और डीजे की गूंज और भक्ति गीतों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं और व्यापारियों द्वारा शोभायात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। शोभायात्रा अवध बिहारी मंदिर से आरंभ होकर गांधी चौक, राव सहाब मोहल्ला, हजारिया महादेव मंदिर, बस स्टैंड, बाला जी मंदिर, मैन बाजार, नदवानी बगीचा होते हुए नागौरी तालाब पहुंचा। शोभायात्रा यात्रा में आगे आगे धर्म ध्वजा, ढोल ताशे बजाते हुए चल रहे थे। बग्गी पर नाग देवता की प्रतिमा ब्राजमान थी। डीजे पर समाज के युवा, महिलाएं भजनों पर झूमते हुए जा रहे थे। जिसके बाद महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर चल रही थी।
इस धार्मिक आयोजन के तहत स्थानीय नाग मंदिर पर मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन भी किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए और नाग देवता की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई।
चौरसिया समाज
नाग बेल मईया की पूजा करता है। इसलिए चौरसिया दिवस के रूप में भी नाग पंचमी मनाई जाती है। नाग पंचमी के दिन चौरसिया समाज द्वारा पान की खेती में भी पूजा अर्चना होती है जिसकी बात वह पान की खेती का कार्य आरंभ करते हैं।
पुलिस और प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही, जिससे कार्यक्रम शांति और सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।




