
52 किलो का केक काट कर मनाया पूर्व मुख्यमत्री अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन

ललितपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह में 52 किलो का लड्डू का केक काटा गया। जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने गीत-संगीत के साथ जश्न मनाया और नृत्य किया।
समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति लोधी, महिला जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा, तिलक यादव बनौली, राममूर्ति तिवारी और प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन घायल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान गायकों ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर गीत प्रस्तुत किए। कार्यकर्ताओं ने उत्साह में गुब्बारे भी फोड़े।