
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पाली के जिला परिषद इंटर कॉलेज मैदान में कार्यक्रम। यहां पर नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष कुमार तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पाली नगर पंचायत में उपजिलाधिकारी पाली ने शुभारंभ किया। सैकड़ों लोग जुटे और योग कर ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ का संदेश दिया। इसके बाद मनीष कुमार तिवारी, ब्रजेश राजपूत, सुनील नामदेव, अमित पांडेय, महेन्द्र जैन, जयकुमार जैन, राम चौरसिया, मम्मा साहू, सुरेन्द्र,माधव पाठक, अमित साहू, राजकुमार चौरसिया, हरगोविंद कुशवाहा, श्रीराम राय, चन्द्रभान सिंह, खेमचंद चौरसिया, रामसेवक, राहुल चौरसिया, प्रभा चौरसिया, अभिलाषा राय,चरन सिंह, ब्रिजेन्द्र रजक, प्रियंक जैन, विमल कुमार, घनश्याम चौरसिया, हरीराम चौरसिया, जगदीश राय मोनू के साथ समेत सैकड़ों लोगों ने योग किया। निरोगी रहने के एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य का संदेश दिया गया। योग स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा व्यवस्था की गई। मैदान में एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
उपजिलाधिकारी पाली ने कहा कि सभी लोगों को प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग हमारे जीवन में बेहद जरूरी है, इससे शरीर स्वस्थ रहता है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय संस्कृति में योग का स्थान बहुत ऊंचा है। यह महज व्यायाम नहीं बल्कि जीवन जीने की कला है