मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पाण्डेय को जिला प्रशासन ने दी भावभीनी विदाई जनपद बस्ती में ज्वांइट कमिश्नर बनाये गए सीडीओ पाण्डेय
lalitpur

मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पाण्डेय को जिला प्रशासन ने दी भावभीनी विदाई
जनपद बस्ती में ज्वांइट कमिश्नर बनाये गए सीडीओ पाण्डेय*
(ललितपुर )। मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पाण्डेय का जनपद बस्ती में ज्वाइंट कमिश्नर के पद पर स्थानान्तरण होने के उपलब्ध में आज मंगलवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने एक-एक कर उनके कार्यकाल पर प्रकाश डाला और उनके सहयोग व सहजता के बारे में अपने-अपने अनुभव साझा किये।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि उन्होंने पूर्व में भी मुख्य विकास अधिकारी के साथ कार्य किया है, वहां वे पीडी के पद पर तैनात थे। उन्होंने कभी आराम नहीं किया है, हमेशा मेहनत और दूरदर्शिता के साथ कार्य करते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में तीन विंग-विकास, राजस्व ओर पुलिस विंग ने आपसी समन्वय के साथ कार्य किया है, जिसका श्रेय मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी और पुलिस विभाग को जाता है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी की सबसे महत्वपूर्ण बात उनकी सहजता और सरलता है, वे जिस तरह से हर एक अधिकारी और कर्मचारी से कार्य कराते हैं, वह अद्भुत है। नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने कहा कि आज बहुत अच्छा अवसर है कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से एक साथ मिलने का अवसर मिला है, उन्होंने बताया कि निवर्तमान सीडीओ से 1 घण्टे की मुलाकात में ही उनके द्वारा जिले की पूरी पृष्ठभूमि और प्रशासनिक व्यवस्था के बारे में पूरी जानकारी दी है।उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन और उनके नेतृत्व में सभी विकास कार्य तीव्र गति से कराये जायेंगे। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रकट जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी की सबसे महत्वपूर्ण बात उनकी सहजता और सरलता है, वे जिस तरह से हर एक अधिकारी और कर्मचारी से कार्य कराते हैं, वह अद्भुत है। नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने कहा कि आज बहुत अच्छा अवसर है कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से एक साथ मिलने का अवसर मिला है, उन्होंने बताया कि निवर्तमान सीडीओ से 1 घण्टे की मुलाकात में ही उनके द्वारा जिले की पूरी पृष्ठभूमि और प्रशासनिक व्यवस्था के बारे में पूरी जानकारी दी है।उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन और उनके नेतृत्व में सभी विकास कार्य तीव्र गति से कराये जायेंगे। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम का संचालन बृजमोहन संज्ञा ने किया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने मुख्य विकास अधिकारी का माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह व अन्य उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया और उन्हें भावभीनी विदाई दी