https://bundelkhandlivetv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़दुनियादेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

सरस मेले से उपमुख्यमंत्री का विपक्ष पर तीखा हमला कहा, अफवाह फैलाकर माहौल बिगाडऩा चाहती है विपक्षी पार्टियां

lalitpur

ललितपुर । गिन्नौट बाग में आयोजित मण्डलीय सरस मेले में पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कुछ दल अफवाह फैलाकर देश और प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन से प्रदेश में तीसरी बार भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है।

पहले की सरकारों में योजनाओं का पैसा बीच में ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था, लेकिन अब पारदर्शिता के साथ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में धनराशि भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल से बैंक खातों के माध्यम से गरीबों, किसानों और जरूरतमंदों को सीधे लाभ मिल रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ नेता लगातार जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है, जिससे आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं अब आत्मविश्वास के साथ घर से निकलकर अपने कार्य कर रही हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ ले रही हैं। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने विपक्षी नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ नेता केवल अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं, लेकिन देश और प्रदेश की जनता सब समझती है और समय आने पर उन्हें जवाब देगी।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों के अलावा जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, एसपी मो.मुश्ताक, अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, एएसपी कालू सिंह के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button