https://bundelkhandlivetv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़दुनियादेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

पहले दिन पुलिस परीक्षा सम्पन्न, डीएम और एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण,1732 ने छोड़ी परीक्षा

lalitpur

पहले दिन पुलिस परीक्षा सम्पन्न, डीएम और एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण,1732 ने छोड़ी परीक्षा


(ललितपुर ) जनपद के 8 सेंटरों पर आयोजित हो रही उ0प्र0 उप निरीक्षक परीक्षा-2026 को नकलविहीन, पारदर्शी, सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक मो मुश्ताक ने शनिवार को परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नेहरू महाविद्यालय भाग 1 व भाग 2, रघुवीर सिंह महाविद्यालय, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज, पीएन इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, वर्णी जैन इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के कण्ट्रोल रुम में सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा की गतिविधियों पर नजर रखी, जिसमें परीक्षार्थी परीक्षा देते हुए पाये गए। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापक/सहायक केन्द्र व्यवस्थापक व परीक्षा सहायकों को निर्देश दिए कि सभी कैमरों का संचालन सुचारु रखा जाए और पूरे समय सचेत रहकर कैमरों का संचालन देखते रहें। परीक्षा को पूर्णतः नकलविहीन सम्पन्न कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही न होने पाए। उन्होंने कहा कि केन्द्र के भीतर मोबाइल, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, स्मार्ट ग्लासेज, नेक बैंड आदि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसपर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा, साथ ही प्रवेश के पूर्व अभ्यर्थियों सहित डयूटी में तैनात अधिकारी/कर्मचारियों का बायोमैट्रिक और फेस वैरिफिकेशन व सघन तलाशी ली जाए। आज की परीक्षा की प्रथम पाली में पंजीकृत 2400 परीक्षार्थियों में से 1520 उपस्थित तथा 880 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में पंजीकृत 2400 परीक्षार्थियों में से 1548 उपस्थिति तथा 852 अनुपस्थित रहे

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button