https://bundelkhandlivetv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़दुनियादेशयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

पाली नगर पंचायत में 22 करोड़ का बजट पारित, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

pali

पाली नगर पंचायत में 22 करोड़ का बजट पारित, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार


पाली। नगर के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से पाली नगर पंचायत के सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 22 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में नगर के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर करने, सड़क निर्माण, जल निकासी, पेयजल व्यवस्था तथा प्रकाश व्यवस्था जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष कुमार तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि प्रस्तुत बजट नगर के समग्र और संतुलित विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उनका उद्देश्य है कि नगर के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएं, ताकि किसी भी क्षेत्र को उपेक्षित न रहना पड़े।
उपजिलाधिकारी निशांत कुमार तिवारी ने बोर्ड के समक्ष बजट प्रस्तुत करते हुए इसकी प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस बजट में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सफाई व्यवस्था के आधुनिकीकरण, नालियों के निर्माण एवं मरम्मत, सड़कों के सुदृढ़ीकरण तथा सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया गया है।
बैठक में सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं भी उठाईं और उनके समाधान के लिए प्रस्ताव रखे। सभी प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के बाद उन्हें सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इससे नगर में विकास कार्यों के तेजी से क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
इस अवसर पर गीता देवी कुशवाहा, लक्ष्मी रजक, रुक्मिणी कुशवाहा, प्रवीण वर्मा, राजेन्द्र दुबे, प्रभा देवी चौरसिया, प्रियंक जैन, मनोज चौरसिया, हरीराम चौरसिया तथा घनश्याम चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि पारित प्रस्तावों को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, जिससे नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button