देशमध्य प्रदेशयुवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
मेला देखने जा रहे युवक पर चाकू से हमला, कंधे में धंसा चाकू — अस्पताल में इलाज जारी
tikamghad

मेला देखने जा रहे युवक पर चाकू से हमला, कंधे में धंसा चाकू — अस्पताल में इलाज जारी

Tikamgarh: जिले के राधापुर गांव निवासी बहादुर लोधी मेला देखने के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में दो अज्ञात लोगों ने उस पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में चाकू उसके कंधे में धंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से घायल बहादुर लोधी को District Hospital Tikamgarh लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।




