मण्डलायुक्त ने कलेक्ट्रेट के पटलों का किया निरीक्षण
lalitpur

मण्डलायुक्त ने कलेक्ट्रेट के पटलों का किया निरीक्षण

(ललितपुर)। प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ीकरण करने तथा आमजन को सुलभ सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से मंडल आयुक्त झांसी मंडल विमल कुमार दुबे ने कलेक्ट्रेट के सभी पटलों एवं न्यायालय का निरीक्षण कर उनके कार्यों की समीक्षा की और मैन्युअल कार्यों को डिजिटाइज करके अध्ययन करने के निर्देश दिए। डीएम सत्य प्रकाश, एसपी मो. मुस्ताक, एडीएम अंकुर श्रीवास्तव, एडीएम (न्यायिक) अशोक कुमार यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी पटल प्रभारी उपस्थित रहे। मण्डलायुक्त ने कहा कि आमजन की समस्याओं को सुलभता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सरकार की प्राथमिकता है, इसके लिए हमे अपने पटल को अप टू डेट रखना होगा तभी हम फरियादी की समस्या का त्वरित समाधान कर पाएंगे। मंडलायुक्त ने शस्त्र अनुभाग का निरीक्षण कर पटल प्रभारी को निर्देश दिए की शस्त्र नवीनीकरण की तिथि से तीन महत्वपूर्ण शस्त्र स्वामियों को नोटिस भेज कर सूचित किया जाए कि वे निर्धारित तिथि तक अपने शस्त्रों का नवीनीकरण करा लें अन्यथा उनका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कलेक्ट्रेट न्यायालय का निरीक्षण कर कंप्यूटर पर स्वयं बैठकर दर्ज वादों की समीक्षा की, इसमें कई वाद अनलिस्टेड मिले, उन्होंने निर्देश दिए की ऐसी वादों की तिथि निर्धारित कर उन्हें लिस्टेड किया जाए और निर्धारित तिथि तक उन्हें निस्तारित कराया जाए।




