https://bundelkhandlivetv.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमटॉप न्यूज़दुनियादेशमध्य प्रदेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
बिजली मीटर की शिकायत करने गए उपभोक्ता के साथ बिजली कर्मचारियों ने की मारपीट, पीड़ित जिला अस्पताल में भर्ती
digouda


बिजली वितरण केंद्र दिगौड़ा में शनिवार को उपभोक्ता संदीप गुप्ता उम्र 42 साल निवासी दिगौड़ा के साथ बिजली कर्मचारियों के द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है बिजली मीटर की शिकायत दर्ज कराने के लिए उपभोक्ता संदीप बिजली कार्यालय में गया था। जहां पर उसका बिजली कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर बिजली कर्मचारी ने उपभोक्ता के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित उपभोक्ता की रिपोर्ट पर दिगौड़ा पुलिस ने आरोपी बिजली कर्मचारी अमित परमार के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस घटना में पीड़ित को चोटें आ गई।

पुलिस ने पीड़ित का जतारा अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया और उसके बाद उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित अभी अस्पताल में भर्ती है और वहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।



