पाली में 51 गांवों से आई प्रभात फेरी, नगर में गूंजी रामधुन, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत
pali

पाली में 51 गांवों से आई प्रभात फेरी, नगर में गूंजी रामधुन, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत
पाली। धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब पाली नगर में 51 गांवों से आई विशाल प्रभात फेरी ने नगर भ्रमण किया। प्रभात फेरी के नगर में प्रवेश करते ही जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
सुबह से ही श्रद्धालुओं की टोलियां रामधुन व भजन कीर्तन गाते हुए नगर की गलियों से होकर गुजरीं। भक्तिरस से सराबोर यह प्रभात फेरी नगर भ्रमण करती हुई बड़ी भुवानी माता मंदिर पहुंची। मंदिर प्रांगण में प्रभात फेरी का भव्य समापन हुआ।
समापन अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए विशाल नगर भण्डारा आयोजित हुआ। भण्डारे में नगरवासियों के साथ-साथ क्षेत्रीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। विशेष रूप से कन्याओं को पूजन कर प्रसाद ग्रहण कराया गया।
इस दौरान नगर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय और धार्मिक रहा। रामधुन, भजन और जयकारों से गूंजते नगर में श्रद्धालुओं ने इसे एक अविस्मरणीय आयोजन बताया।




