यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

डीएम ने जनशिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतने वालों को शिकायतकर्ताओं के साथ बुलाकर कराया निस्तारण

Lalitpur

डीएम ने जनशिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतने वालों को शिकायतकर्ताओं के साथ बुलाकर कराया निस्तार

ललितपुर । जिलाधिकारी अमनदीप डुली द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए की जा रही पहल लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी क्रम में उन्होंने गत दिनों में प्राप्त 175 शिकायतों की गहन समीक्षा रविवार को अवकाश के दिन भी की, जिसमें से जिलाधिकारी की लगातार मॉनीटरिंग से 104 शिकायतें पहले ही अधिकारियों द्वारा निस्तारित कर दी गईं थीं, शेष लम्बित व असंतुष्ठ 84 शिकायतों को जिलाधिकारी ने गंभीरता से सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी व उनके शिकायतकर्ताओं के साथ बुलाकर अधिकतर शिकायतों को मौके पर ही निस्तारण कराया, जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट हुए। इस विशेष जनसुनवाई में उन्होंने संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं के साथ बुलाया और प्रत्येक मामले की प्रगति का बारीकी से अवलोकन किया, वहीं निस्तारण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की। समीक्षा के दौरान कई शिकायतों का समाधान तत्काल मौके पर ही कर दिया गया। जिन शिकायतकर्ताओं की समस्याएँ लंबे समय से लंबित थीं, वे जिलाधिकारी की सक्रियता से प्रभावित होकर भावुक हो उठे और हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पहली बार उन्हें यह अनुभव हुआ कि प्रशासन उनकी समस्याओं को इतनी गंभीरता से सुनता है और उसी समय समाधान सुनिश्चित करता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button