
पाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, विद्यालय में हुई चोरी का किया खुलासा, चार चोरों सहित चोरी का माल बरामद
पाली, ललितपुर।
पाली थाना क्षेत्र में पीपरी मोहल्ला स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गया सारा माल भी बरामद कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार, इस सप्ताह एक शासकीय विद्यालय में ताले तोड़कर बैट्री, इनबैटर कंप्यूटर और अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पाली पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित कर जांच शुरू की।
पुलिस की सक्रियता और सघन पूछताछ के बाद चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ में चोरी की वारदात कबूल की गई। उनके कब्जे से चोरी किया गया लगभग पूरा सामान बरामद कर लिया गया है।
पाली थाना उपनिरीक्षक ने बताया कि सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के छोटी उम्र के हैं और इनका एक गिरोह बनाकर आसपास के इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम देना इनका मुख्य धंधा बन गया था। पकड़े गए चोर
इकबाल पुत्र अहमद उम्र 19 निवासी हजारिया मोहल्ला कस्बा पाली थाना पाली,
करन पुत्र रामदास उम्र 21 निवासी पीपरी मोहल्ला कस्बा पाली थाना पाली
वॉवी पुत्र लखन परिहार उम्र 17 निवासी पीपरी मोहल्ला कस्बा पाली थाना पाली
राजाबाबू पुत्र बलराम उम्र 17 निवासी पीपरी मोहल्ला कस्बा पाली थाना पाली

जप्त माल में शामिल:
2 बड़ी बैट्री
1 छोटी बैट्री
1 इनबैटर
अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
गिरफ्तार करने वाली टीम
पाली थाना उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक आदेश कुमार , का .सुदर्शन पाठक, का.गोलू का. रिषभ सागर
पाली पुलिस की इस कार्यवाही से स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की तत्परता की सराहना की है।




