देशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

पाली में भाजपा कार्यकर्ताओं व स्कूली बच्चों की भव्य तिरंगा यात्रा, नगरवासियों को दी 76वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

पाली

पाली में भाजपा कार्यकर्ताओं व स्कूली बच्चों की भव्य तिरंगा यात्रा, नगरवासियों को दी 76वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

पाली। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पाली नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। तिंरगा यात्रा पाली के बस स्टैंड से शुभारम्भ हुई जो नगर पंचायत,मैन बाजार, पंडियाना होते हुए रेंज चौकी तिराहे पर पहुंची जहां पर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। यात्रा में आगे आगे डीजे चल रहा था जो देश भक्ति से शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहा था। बाइक पर सवार हाथों में तिरंगा ध्वज लहराते हुए चल रहे थे। दो पंक्तियों में विद्यालय के बच्चे अपने दोनों हाथों में तिरंगा ध्वज लहराते हुए भारत माता की जय घोष करते हुए चल रहे थे। हाथों में तिरंगा लिए बच्चे और कार्यकर्ता देशभक्ति के नारों से पूरे नगर को गूंजा रहे थे। यात्रा के दौरान नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और देशभक्ति का संदेश फैलाया गया।
तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए समाप्त हुई, जहां सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव गौतम, मण्डल प्रभारी रमेश कुशवाहा, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष कुमार तिवारी, मण्डल अध्यक्ष ब्रजेश सिंह राजपूत, सुनील नामदेव, नरेन्द्र ताम्रकार, आशीष चौरसिया, माधव पाठक, राजदीप सिंह बुंदेला, ज्ञानेंद्र सिंह, अरविन्द चौरसिया, जगदीश राय मोनू, राघवेन्द्र, महेंद्र नगाइच, अमित चौरसिया, सहित सेकंडों की संख्या में उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन करने के लिए काफी संख्या में मौजूद रही पुलिस बल।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button