क्राइमयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

छात्राओं से भरी टैक्सी और बाइक की जोरदार भिड़ंत, बाइक चालक की मौत, आधा दर्जन घायल, 

Lalitpur

छात्राओं से भरी टैक्सी और बाइक की जोरदार भिड़ंत, बाइक चालक की मौत, आधा दर्जन घायल,

ललितपुर ‌। तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के पूराकलां मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई वहीं आधा दर्जन छात्राएं घायल हो गई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बताया गया कि छात्राओं से भरी टैक्सी और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार की दोपहर तालबेहट से स्कूली छात्राएं और सवारियां लेकर तीन पहिया टैक्सी पूराकलां मार्ग की ओर जा रही थी। तभी उड़वांताल तिराहे के समीप पूराकलां की तरफ से आ रही बाइक टैक्सी में जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही कुछ घायलों को निजी वाहनों और एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में बाइक सवार गजराज (20वर्ष) पुत्र कालूराम निवासी जमालपुर की हालत मरणासन्न होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां रास्ते मे उसकी मौत हो गई वहीं घायल मन्शु 16 वर्ष पुत्री शिशु पाल निवासी खिरक हंसारकला, मुस्कान 16 वर्ष पुत्री सोभाराम, पूजा 17 वर्ष पुत्री राकेश, रामदेवी पत्नी दयाराम के अलावा टैक्सी चालक सुबीर 29 वर्ष पुत्र रूप सिंह निवास हिंगोरा बताए गए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button