टॉप न्यूज़युवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

धर्मपाल सिंह की माता के निधन पर राज्य मंत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष व पाली नगर पंचायत अध्यक्ष समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

pali


धर्मपाल सिंह की माता के निधन पर राज्य मंत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष व पाली नगर पंचायत अध्यक्ष समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

पाली।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की माता जी भाग्यवती देवी का शनिवार को हुरनगला जिला बिजनौर मे निधन हो गया। वह 95 वर्ष की थी। अंतिम संस्कार रविवार को 10: बजे गंगा बैराज बिजनौर में हुआ। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष कुमार तिवारी, रमेश कुशवाहा व भाजपा के मण्डल अध्यक्ष ब्रजेश सिंह राजपूत समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल की पूज्य माताजी का निधन अत्यंत दुःखद एवं मन को व्यथित करने वाला है।माँ का साया छिन जाना जीवन की सबसे बड़ी क्षति और रिक्तता है।प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान एवं धर्मपाल जी सहित समस्त शोक-संतप्त परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button