टॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

जिले में शांति पूर्ण तरीके से अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज, अमन चैन की मांगी दुआ

ललितपुर


ललितपुर शनिवार को जिले भर में ईद उल अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। इस दौरान ईदगाह के अलावा अन्य मस्जिदों में सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पल-पल की गतिविधि पर पुलिस के उच्चाधिकारी पैनी नजर रखे। इस खास मौके पर ईदगाह में 7.30 बजे सामूहिक नमाज शहर पेश इमाम हाफिज मुबीन खान ने अदा कराई। नमाज के बाद देश में अमन, चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। बड़ी संख्या में नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की। इसके अलावा कदीमी मस्जिद, बाबा सदनशाह मस्जिद, गोविंदनगर, बरिया वाली मस्जिद, मसीदपुरा, चिरौलपुरा, नेहरू नगर आदि मस्जिदों में 7.45 बजे परंपरागत ढंग से ईद की नमाज अदा कराई गई। लोग सोशल मीडिया के जरिये एक-दूसरे को ईद उल अजहा की मुबारकबाद देते रहे। ईद-उल-फितर के बाद, ईद-उल-अजहा इस्लामी कैलेंडर में दूसरा सबसे पवित्र दिन है। साल के इस समय को बकरीद और बलिदान का त्यौहार के रूप में भी जाना जाता है, जिसे दुनिया भर के मुसलमान बहुत महत्व के साथ मनाते हैं। यह दिन हजरत इब्राहिम अलै को समर्पित है, जो अपने बेटे की कुर्बानी देने के लिए तैयार हो गए थे क्योंकि वह अल्लाह के प्रति बहुत समर्पित थे। यह उनके बेटे इस्माइल के जीवित रहने के लिए भी मनाया जाता है। काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, एस डी एम सदर चंद्र भूषण प्रताप,,सीओ अजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी व पुलिस बल मौजूद रहा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button