यूपीराजनीतिराज्य

ललितपुर में किसानों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

ललितपुर

ललितपुर में किसानों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन:गेहूं की फसल को मटर दिखाकर बीमा दिलाने का आरोप, किसानों को नहीं मिली राशि

ललितपुर में किसानों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन। - Dainik Bhaskar

ललितपुर में किसानों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन।

ललितपुर के ब्लॉक बिरधा के ग्राम टेनगा के 25 से अधिक किसानों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। किसानों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

किसानों का कहना है कि इस वर्ष 98% किसानों ने गेहूं की फसल बोई थी। केवल 2% किसानों ने मटर की फसल लगाई थी। प्राकृतिक आपदा से 70% किसानों की फसलें खराब हो गईं। लेखपाल ने दलालों से मिलकर गेहूं की फसल को मटर की फसल दिखाकर बीमा दिला दिया।

जिन किसानों ने वास्तव में गेहूं और मटर की फसल बोई थी, उन्हें अभी तक बीमा राशि नहीं मिली है। अधिकतर किसानों ने कर्ज लेकर फसल बोई थी। बीमा राशि न मिलने से किसान संकट में हैं। किसानों ने फर्जी तरीके से दी गई बीमा राशि की जांच और वास्तविक किसानों को बीमा राशि दिलाने की मांग की है।

इस दौरान प्रदर्शन में बालकिशन, घूमन, अर्जुन, हरगोविन्द, सुमित कुमार, गब्बर, तोरन और मनोज सहित कई किसान शामिल थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button