टॉप न्यूज़

गोविन्द सागर बांध मार्ग के गेट प्रातः 6 बजे से सायं 6 बजे तक हल्के वाहनों के आवागमन हेतु खोले गए

lalitpur

गोविन्द सागर बांध मार्ग के गेट प्रातः 6 बजे से सायं 6 बजे तक हल्के वाहनों के आवागमन हेतु खोले गए
 शहर के मुख्य मार्ग निर्माण के कारण लोगों को आवागमन में हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा अधिशासी अभियंता राजघाट निर्माण खण्ड से वार्ता कर शहर के मुख्य मार्ग का निर्माण पूर्ण होने तक गोविन्द सागर बांध के मार्ग के गेट को प्रातः 6 बजे से सायं 6 बजे तक हल्के वाहनों के आवागमन हेतु खुलवाये गए हैं। यह जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता राजघाट निर्माण खण्ड शैलेष कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शहरवासियों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए हल्के वाहनों के आवागमन हेतु कल प्रातः 6 बजे से खोल दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि सायं 6 बजे से सुबह 6 बजे तक पूर्व की भांति वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित है, इसलिए इस अवधि में बांध के गेट बंद रहेंगे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button